रबूपुरा। शुक्रवार शाम जिम से अपने घर लौट रहे युवक पर तीन लोगों ने हमला करते हुए घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत पर 3 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी साजिद पुत्र शहीद का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 8 बजे जिम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते मे पहले से खड़े तीन युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा सुन लोगो को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस का कहना है पीड़ित की तहरीर पर आरोपी धीरज समेत 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…