ग्रेटर नोएडा,26 नवम्बर। मंगलमय इंस्टिट्यूट में कोविड आपदा के कारण सोशल डिस्टेसिंग फॉलो करते हुए एनसीसी की छात्राओं ने संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाईस चेयरमैन अनुज मंगल एवं सीओओ आयुष मंगल द्वारा की गयी। तत्पश्चात उपस्थित प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की विशेषताएं दर्शाती सुन्दर रंगों से पेंटिंग्स बनायी साधारण जन मानस में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाते स्लोगन लिखे। इस प्रक्रिया में सभी एसीसी गर्ल्स कैडेट ने हिस्सा लिया जिसमें बी.ए.,बीएड की जाग्रति व अंशिका ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम एनसीसी गर्ल्स विंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. सीमा सिंह पुंडीर की देख रेख में आयोजित हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…