ग्रेटर नोएडा,26 नवम्बर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एण्ड गवर्नेंस द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर एक्सेस टू जस्टिस एण्ड द कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के संयोजक तथा स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अक्षय कुमार द्वारा वैदिक मंत्र के साथ किया गया। उन्होंने अतिथियों का परिचय देते हुए कार्यक्रम के मुख्य विषय पर प्रकाश डाला। स्कूल के डीन प्रो.(डॉ.) एस.के.सिंह ने अपने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना स्वयं ही न्याय सुनिश्चित करती है। साथ ही उन्होंने हमारे संविधान की विशेषता बताते हुए कहा की संविधान के विभिन्न भाग विभिन्न देशों से लिए गए हैं। जीबीयू के कुलपति प्रो.भगवती प्रकाश शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण में अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश को एकजुट रखने के लिए श्रेष्ठ संविधान है और हमें किसी संवैधानिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा है। साथ ही उन्होनें कहा कि हमें विभिन्न तरीकों से अपने संविधान का सम्मान करना होगा। कार्यक्रम मुख्य वक्ता जस्टिस प्रदीप कान्त, पूर्व वरिष्ठ न्यायधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय संविधान का उद्देश्य शांति, सद्भाव और न्याय है और उन्होनें भारतीय संविधान के प्रस्तावना के उद्देश्य न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्याय की धारणा को व्यापक अर्थों मं लिया जाना चाहिए तथा उन्होनें न्याय तक पहुंचने के लिए कानूनी न्याय और कानूनी जागरूकता को महत्वपूर्ण घटक माना है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होनें इस वेबिनर से जुड़े सभी लोगों के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार प्रकट किया I
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…