" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-ताजमहल का टेन्डर नाटिका में बच्चों ने किया सभी को मुग्ध

ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। समसारा विद्यालय में पंचम वार्षिक महोत्सव  का आयोजन हुआ, जिसमें सम्पूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी अभिभावक अपने विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखने के लिए उत्साहित थे। भिन्न इस अवसर पर मुख्य अतिथि रही मिस रुचिरा गर्ग जो अडोबे इंडिया रिसोर्स सेण्टर के निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं, इस अवसर  अतिथि विष्णु दत्त मिश्रा, गौतम बुद्ध नगर के रीजनल इंस्पेक्टर, टेक्नोलॉजी रहे। इस अवसर पर अतिथि डॉ. महेश शर्मा,सांसद, समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत शास्त्री, व डायरेक्टर केतकी शास्त्री ने सभी का हौंसला बढ़ाया। साथ ही मेरठ पब्लिक स्कूल शाखा की भिन्न-भिन्न प्रधानाचार्या मौजूद रहीं।

पंचम वार्षिकोत्सव का शीर्षक  ताजमहल का टेंडर जो एक हास्य व्यग्यपरक प्रस्तुति रही, जिसमें समकालीन प्रशासन व्यवस्था व् दफ्तरों के कार्यों के लम्बे कार्यकाल को बहुत ही व्यग्यात्मक तौर पर दर्शाया गया। ताजमहल का टेंडर नामक नाट्य प्रस्तुति में शाहजहां के अधूरे ख्वाब काले ताजमहल की कहानी के माध्यम से समकालीन प्रशासन व्यवस्था का सच्चा आइना प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत मन मोहक गायन प्रस्तुति और भिन्न नृत्य प्रस्तुतीकरण ने सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया द्य मुख्य अतिथि मिस रुचिरा गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की तारीफ की और उन्हें भिन्न कलाओं में निपुण होने के महत्त्व से अवगत कराया द्य उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा दिए सन्देश को समस्त समाज में फ़ैलाने की  इच्छा जताई द्य इसके पश्चात् समसारा विद्यालय के मैनजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने हर कदम पर ऐसे ही आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की सीख दी और उनके सफल भविष्य की कामना की। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने विद्यार्थियों के जोश  व् उत्साह और उनके अथक परिश्रम की सराहना की और अभिभावकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में इसी प्रकार के सफल समारोह की कामना की ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>