ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। विजय कौशल महाराज द्वारा श्री राम कथा के अंतर्गत श्री हनुमंत कथा की शुरुआत हो गई। कथा शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे से विभिन्न सेक्टरों से कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा की प्रभारी सरोज तोमर ने बताया कलश यात्रा का सेक्टर अल्फा 2, बीटा 2, डेल्टा 1, डेल्टा 2 से शुरू होकर सेक्टर अल्फा-2 कथा स्थल पर समापन हुआ। परमेस्वर दयाल गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा में शहर से 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बैंड बाजे, बग्गी ओर झांकियो के साथ निकाली गई। कोषाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया की पहले ही दिन कथा में हजारों की संख्या में दर्शक पहुँचे।
विजय कौशल जी महाराज ने बताया जब भगवान राम को कथा सुननी होती है तो वो हनुमान जी से कहते है और जब हनुमान जी को कथा सुननी होती है तो वो भगवान राम से कहते है। दोनों एक दूसरे की कथा सुने बिना नही रह सकते। और कथा में हनुमान जी अनेक चौपाइयों का वर्णन किया। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए रविवार से कथा 3 बजे शाम से 6 बजे तक चलेगी इस अवसर पर उमेश बंसल,कुलदीप शर्मा, पी पी शर्मा, मुकुल गोयल,सौरभ बंसल, मनोज गर्ग,कपिल गुप्ता,मंजीत सिंह, जी पी गोस्वामी,गौरव उपाध्याय, जितेंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, गिरीश गुप्ता,जतन भाटी, सुमन गोयल,बीना भाटी,ममता तिवारी,बिटली शर्मा,देवीशरण शर्मा,सुनील दीक्षित,सुरेश पचौरी,वैभव बंसल , सतेंद्र राघव,अमरजीत सिंह, मयंक पांडेय,अरविंद तिवारी,धनप्रकाश शर्मा,आनंद सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…