ग्रेटर नोएडा। समसारा स्कूल में यीशु के जन्मदिन को बड़े ही सुंदर तरीके से मनाया गया। मॉन्टेसरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्नों ने ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से मन भावक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। किसी ने कैरल गीत गाये तो किसी ने नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति की। इन नन्हे-मुन्नों को इस तरह हंसते मुस्कुराते देख पूरा समांही खुशनुमा हो गया। भिन्न कार्यक्रमों ने सभी को प्रेम और सद्भावना से रहने की सीख दी और यीशू मसीहा को और उनके परोपकार से भरे जीवन को दिल से याद किया और चारों तरफ अमन और शांति बनाये रखने की प्रेरणा दी। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए पेपर से सेंटा मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने इस गतिविधि में बढ़कर हिस्सा लिया। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन रॉय ने सभी को यीशू मसीहा के जीवन से सीख ग्रहण करने के लिए कहा और प्रेम व परोपकार को ही सर्वप्रमुख मानते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…