ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ऑन लाइन क्रिसमस और नए वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया। छात्रों के द्वारा जूम पर क्रिसमस का अदभुत समां बाँधा गया। कार्यक्रम का विषय देश की विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं पर आधारित था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्व धर्म संभाव की भावना का विकास करना, क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ साथ छात्रों में समता कौशल का विकास करना था। इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन प्रार्थना सभा से किया गया, छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें कैरोल्स तथा नाटक प्रमुख था। सभी ने सबको क्रिसमस व नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया तथा सबको क्रिसमस व नए वर्ष की बधाई देते हुए सबको धन्यवाद दिया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…