" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सिर मुडाकर जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रशासन नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट रखे जाने पर मिहिर सेना ने सम्राट मिहिर भोज पार्क पर विरोध प्रदर्सन किया। मिहिर सेना एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने के लिए प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया एवं यहां के स्थानीय सांसद व विधायकों का भी समर्थन पत्र प्राप्त कर शासन को भेजा गया जिसमें यहां के स्थानीय विधायकों ने अन्य जनप्रतिनिधि ने अपना सहमति पत्र देकर जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की सहमति जताई लेकिन शासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट मिहिर भोज के नाम पर एयरपोर्ट का नाम नहीं रखे जाने से नाराज मिहिर सैनिकों ने आज अपना सर मुंडन करा कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर करीब 30 गांव के लोगों ने एकत्रित होकर सम्राट मिहिर भोज पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा से तुगलपुर गांव से रोहता सिंह द्वारा मिहिर सेना की इस मुहिम को चलाने के लिए 11 हजार का योगदान भी दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपना सिर मुंडन करवा कर विरोध दर्ज कराया। सरकार से मांग किया कि जब तक एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर नहीं रखा जाएगा, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम, प्रदेश प्रवक्ता मनोज वर्मा, दादरी विधानसभा अध्यक्ष इंद्र गेराठी व जेवर विधानसभा अध्यक्ष राजू भाटी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>