" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास को लेकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

पीड़ित ने पुलिस पर लगाया दूसरे पक्ष से मिली भगत कर प्रताड़ित करने का आरोपः
बीस हजार रूपये लेकर पीड़ित का ही कर दिया चालान व एनकाउन्टर की दी धमकी

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक व्यक्ति ने दुकान से समान लेने गई नाबालिग पुत्री के साथ के साथ दुकानदार द्वारा छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ पीड़ित ने शिकायत करने पर उसे ही हवालात में बंद करने एवं बीस हजार रूपये लेकर स्वयं का चालान करने समेत पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सोशल मीड़िया पर पीड़ित का एक ओडियो भी वायरल हो रहा है। उधर पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए उक्त के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का दावा कर रही है। पुलिस आयुक्त नोएड़ा को सौंपे पत्र के मुताबिक पीड़ित का आरोप है कि गांव में ही दुकान चलाने वाले एक युवक ने समान लेने गई उसकी पुत्री के साथ आरोपी ने उसे कपडे उतार कर अश्लीलता की। शोर मचाने पर उक्त वहां से भाग गया तथा घर शिकायत करने पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की गई। आरोप है पीड़ित जब रिपोर्ट करने कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही हवालात में बंद कर दिया तथा रात के समय पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने पीड़ित पर पिस्टल तानते हुए एनकाउन्टर करने एवं मूत्र पिलाने की धमकी दी तथा आईओ द्वारा बीस हजार रूपये लेने के बाद भी पीड़ित का ही चालान कर दिया गया। स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से हताश पीड़ित ने जान माल की क्षति की आशंका जताते हुए पुलिस आयुक्त से समूची घटना की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर कोतवाली निरीक्षक दिनेेश यादव का कहना है कि पुलिस पर लगाये गये आरोप निराधार है तथा मारपीट में उक्त समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते पुलिस पर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>