" data-ad-slot="">

‘सार्थक’ हिंदी व्याकरण पुस्तक का ऑनलाइन विमोचन,नवाचारी शिक्षण व सरल युक्तियों से बच्चे सहज रूप में सीख सकेंगे भाषा और व्याकरण- डॉ. विनोद प्रसून

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नई शिक्षा नीति के अनुकूल नवाचारी शिक्षण व सरल युक्तियों पर आधारित कक्षा 1-8 की व्याकरण पुस्तक ‘सार्थक’ का ऑनलाइन विमोचन हुआ, जिसमें देश-विदेश के सैकड़ों हिंदी सेवी ऑनलाइन शामिल हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल के हिंदी विभागाध्यक्ष और सीबीएसई के हिंदी संसाधक डॉ. विनोद सिंह चौहान ‘प्रसून’ तथा धीरूभाई अंबानी स्कूल की हिंदी अध्यापिका सुषमा रजनीश जी द्वारा रचित और डॉ. ऋषि शर्मा के संपादन सहयोग से सज्जित देश के अग्रणी न्यू सरस्वती हाउस प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में सरल युक्तियों, गीतों, कविताओं, सहज सूत्रों के द्वारा व्याकरण के जटिल प्रकरणों को भी बेहद सरल बनाया गया है। ऑनलाइन पुस्तक अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. विनोद सिंह चौहान ‘प्रसून’ ने कहा कि नवाचारी शिक्षण युग की माँग है। सरल युक्तियों व मौलिक प्रयोगों से शिक्षण करके भाषा को बच्चों के मन में उतारा जा सकता है। उन्होंने अपनी पुस्तक को नवाचारी शिक्षण व आनंदपूर्ण अधिगम के लिए एक नई पहल बताया। उन्होंने कहा कि नवाचारी शिक्षण व सरल युक्तियों से बच्चे सहज रूप में भाषा और व्याकरण सीख सकेंगे।
इस अवसर पर सह लेखिका सुषमा रजनीश जी ने पुस्तक में बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए रची गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अनावरण कार्यक्रम में न्यू सरस्वती हाउस प्रकाशन, नई दिल्ली के सीओई शम्मी मानिक जी ने कहा कि प्रकाशन स्तरीय पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पुस्तक शृंखला में नवाचार की पहल का स्वागत करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रकाशन के अधिकारीगण श्रीमती लाली जॉन, संपादन विभाग प्रमुख डॉ. ऋषि शर्मा एवं सैकड़ों हिंदी शिक्षक ऑनलाइन उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>