ग्रेटर नोएडा,23 अक्टूबर। कोविड-19 के बाद पहली बार दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन किया गया। सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए समसारा स्कूल ने बच्चों का स्कूल में स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग से सभी की जांच की गई। इतने लंबे अंतराल के बाद विद्यार्थियों के आने से स्कूल की रौनक देखते ही बनती थी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षा शपथ दिलाई गई व कक्षाओं में उचित दूरी का पालन करते हुए उनके बैठने की व्यवस्था की गई। स्कूल प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए उनका स्कूल में स्वागत किया।
समसारा स्कूल में सभी सुरक्षा नियमों के साथ हुआ दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत






