-मैन ऑफ द मैच जगदीश सिंह जिन्होंने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में नाबाद 66 रन बनाए
ग्रेटर नोएडा,18 दिसम्बर। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में इंडियन टीम बनाम समाशर्स टीम के बीच में 25-25 ओवर का टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर समाशर्स कप्तान ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इंडियन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाये जवाब में समाशर्स की टीम ने 202 रन बनाए और 50 रन की लीड दी। द्वितीय पाली में इंडियन टीम ने 178 रन 7 विकेट खोकर बनाये और समाशर्स को 128 रन का लक्ष्य मिला। जिसे समाशर्स ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर बना लिया। इस मैच में मुख्य अतिथि रहे करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक आलोक नागर और मनीष भाटी जिन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच रहे जगदीश सिंह जिन्होंने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में नाबाद 66 रन बनाए तथा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला कुँवर प्रताप को जिन्होंने पहले पारी में 51 और दूसरी पारी में नाबाद 62 रन बनाए। बेस्ट बॉलर का खिताब विजय सिंघल को और बेस्ट फील्डर का खिताब नरेंद्र भारद्वाज को मिला। पूरे मैच का आयोजन निशांत श्रीवास्तव ने कराया। इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक आलोक नागर, मनीष भाटी बीडीसी, निशांत श्रीवास्तव, नरेंद्र भारद्वाज काफी लोग मौजूद रहे।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…