ग्रेनो/रबूपुरा। क्षेत्र में आसमान छूती जमीन की कीमतों के चलते रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। आज यहां रिश्तों का कोई मोल नहीं रह रहा बल्कि अपने ही सम्पत्ति के लालच में अपनों का खून कर रहे हैं। पूर्व में भी सम्पत्ति विवाद में हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में गत 10 दिसम्बर को रबूपुरा कस्बा रबूपुरा में तब सामने आया जब वर्षों पूर्व पत्नी व पुत्री की मौत के बाद लम्बे समय से घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसका अपना ही भाई सम्पत्ति के लालच में भाई का कातिल बन गया। जिसने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। दोनों अभियुक्तों ने पहले मृतक को शराब पिलाई तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त भाई को आशंका थी कि मृतक भाई अपने हिस्से की सम्पत्ति दूसरे भाई के नाम नहीं कर दे। यह था मामलाः- गत 10 दिसम्बर को कस्बा के मौहल्ला मीणा ठाकुरान स्थित मकान में 60वर्षीय बुर्जुग तिलक सिंह का शव कमरे में पड़ा मिला था। जिसके गले में गमछा का फंदा लगा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा मृतक के भाई नैमसिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी भाई ब्रहमपाल पुत्र खिच्चू निवासी रबूपुरा व उसके साले मुनेश पुत्र सुरेश निवासी नेमताबाद खुर्जा देहात को गिरफतार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस अनुसार मृतक तिलक सिंह, ब्रहमपाल, नैमसिंह व बीरपाल चार भाई थे। पत्नी व पुत्री की मौत के बाद से ब्रहमपाल के पास रह रहा था। तिलक सिंह के कोई संतान नहीं होने के कारण आरोपी ब्रहमपाल उसके हिस्से की जमीन व प्लाट का अपने नाम कराना चाहता था लेकिन बड़े भाई ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और अपने मकान में अकेला रहने लगा। अन्य भाईयों से बढ़ते संपर्क के चलते आरोपी को लगा कि वह अपनी सम्पत्ति उनको न दे दे। इसी से नाराज ब्रहमपाल ने अपने साले के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच ड़ाली और अन्य परिवार वालों के शादी समारोह में जाने का लाभ उठाकर दोनों ने शराब पिलाकर बुर्जुग की हत्या कर शव को कमरे में डाल दिया।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…