" data-ad-slot="">

सर्वश्रेष्ठ डिजाइन एण्ड डिस्प्ले स्टैंड के लिए मिला अजय शंकर अवार्ड

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं खादी एवं ग्रामोद्योग कपड़ा और निर्यात संवर्धन राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में चल रहे 48वें आईएचजीएफ-दिल्ली मेला ऑटम का दौरा किया। इस दौरान रवि के. पासी, चेयरमैन ईपीसीएच, सुनीत जैन, अध्यक्ष फेयर, नीतू सिंह, रविन्द्र मगलानी उपाध्यक्ष,राकेश कुमार महानिदेशक ईपीसीएच मौजूद रहे। राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के प्रयासों की सराहना की जिसके जरिए कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार देने वाले इस सेक्टर में 70 लाख से अधिक कारीगर और शिल्पकार देश के विभिन्न शिल्प क्लस्टर्स में विभिन्न प्रकार की हस्तशिल्पों के उत्पादन में लगे हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में प्रदर्शकों को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन एण्ड डिस्प्ले के प्रतिष्ठित अजय शंकर मेमोरियल और पीएन सूरी पुरस्कार भी प्रदान किए। ईपीसीएच के महानिदेशक  राकेश कुमार ने बताया कि अजय शंकर मेमोरियल पुरस्कार इस मेले की स्थापना के मुख्य प्रेरकों में से एक दिवंगत पूर्व हस्तशिल्प आयुक्त अजय शंकर और ईपीसीएच के पहले अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रेरक तथा निर्यातक दिवंगत पीएन सूरी की याद में दी जाती है। इस दौरान  सेंटर फॉर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट मैनेजमेंट स्टडीज से हस्तशिल्प निर्यात प्रबंधन में कोर्स किए मुरादाबाद, जयपुर और जोधपुर के 54 छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। अजय शंकर और पी.एन. सूरी मेमोरियल पुरस्कार हाउसवेयर, टेबल, किचन एवं होटलवेयर, फैशन जूलरी ऐंड एक्सेसरीज, फर्नीचर, फर्नीचर हार्डवेयह ऐंड होम एक्सेसरीज, होम टेक्सटाइल, फर्निशिंग एण्ड फ्लोर कवरिंग, लैंप लाइटिंग एण्ड एक्सेसरीज और क्रिसमस डेकोर और फेस्टिव डेकोर की श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ डिजाइन एण्ड डिस्प्ले के लिए दिए गए। जिसमें फैशन जूलरी एसेसरीज में सीया क्राफ्ट ओपीसी नई दिल्ली के प्रज्ञा वोहरा को स्वर्ण,राघव होम फैशन प्रा. लि. पानीपत के महिमा को रजत पदक, प्रीती एक्सपोर्ट्स नई दिल्ली के कोमल जैन को कांस्य पदक मिला। लैम्प लाइटिंग, लॉन और बाथ में कार्पेट इंडिया प्रा. लि. नोएडा के रनवीर कुमार को स्वर्ण पदक, साई क्रिएशन्स मुरादाबाद के राकेश दवे को रजत पदक, अलमीरा क्राफ्ट इंडिया प्रा. लि. नोएडा के कासिफ अल्तमास को कांस्य पदक। होम टेक्सटाइल्स फ्लोर कविरंग में स्वर्ण पदक पाश इंटरनेशनल जयपुर के प्रनम भंडारी को, रजत पदक जेसी होमटेक्स जयपुर के अवनेश शर्मा को रजत पदक, ब्लोसम फैब्रिक्स पानीपत को कांस्य पदक। क्रिशमस डेकोरेशन के सैनी एक्सपोर्ट नई दिल्ली को स्वर्ण, नीलांश एक्सपोर्ट्स के वत्सल जरीवाला को रजत पदक और ग्लोका सेवा ट्रस्ट बंगलोर को कांस्य पदक।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>