" data-ad-slot="">

आईएचजीएफ दिल्ली-मेले में माणा गांव के बने उत्पाद लोगों के लिए बना आकर्षक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हस्तशिल्प उत्पादकों से मिले

ग्रेटर नोएडा,18 अक्टूबर। 48वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम के तीसरे दिन जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेले का दौरा किया। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि मेले में माणा गांव के उत्पादों पर आधारित एक फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें मॉडलों ने माणा गांव के कारीगरों के बनाए उत्पादों को पहन कर रैंप वॉक किया, जिसका मंत्री जी ने सराहना की।

उन्होंने बताया कि माणा गांव उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक गांव है, जो वास्तव में माणा पास (दर्रे) से पहले चीन की सीमा से महज 24 किलोमीटर पहले भारत का अंतिम गांव है, यहां के बासिंदे भोरतिया समुदाय की आखिरी पीढ़ी हैं। राकेश कुमार ने बताया कि माणा गांव के शिल्पकार कच्चे ऊन से बने उत्पाद बनाते हैं जैसे कि पंखी शॉल, खेस, ऊनी कपड़े इत्यादि। ये टिकाऊ, मुलायम या लचकदार, इको फ्रेंडली होते हैं. इन्हें पशुओं से प्राकृतिक तरीके से साल में एक बार प्राप्त किया जाता है। ईपीसीएच के डिजाइनरों के मार्गदर्शन में, इन कच्चे माल और माणा के कारीगरों की बारीकियों के साथ बाड़मेर (राजस्थान) की महिला कारीगरों के हाथ की शिल्पकारी कौशल को जोड़ा गया है ताकि उत्पादों की एक रेंज तैयार हो सके और साथ ही दोनों तरफ कई नए उत्पादों की संभावनाएं भी पैदा हो। माणा गांव से 10 मास्टर शिल्पकार चुने गए थे, जिनके सामान्य माणा कपड़ों जैसे कि पंखी शॉल, खेस को खास फैशन उत्पादों में विकसित किया गया, जैसे कि ऊनी कोट, शॉल, टोपियां, पोंचो, श्रग, पर्स. साथ ही उन्हें इस मेले में अपने नए विकसित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए जगह दी गई ताकि अंतरराष्ट्रीय खरीद समुदाय के साथ सीधी बातचीत कर वो अपने सीधे बिजनेस संपर्क बना सकें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>