" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईटीएस इंजी कॉलेज में आयोजित टेक्निकल फेस्ट में  विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन   

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, के सातवें वार्षिक इण्टर कॉलेज टेक्निकल फेस्ट टैकट्रिक्स-2019 के अंतर्गत निम्न वर्गो रोबोमेनिया, ड्रोनवार, गेमऑन, डिजाईन फेब्रिकेशन, क्रेक-ओ-कोड व पोस्टर प्रजेन्टेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा, आई.टी.एस. एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहेल चड्ढा ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह और ग्रेटर नोएडा के जी.एल. बजाज.,एन.आई.टी., शारदा विश्वविद्यालय, द्रोणाचार्य, स्काईलाईन, दिल्ली टेक्निकल कैम्पस, गाजियाबाद से के.आई.ई.टी., आई.एम.एस., हाईटेक, कृष्णा इंजी. कॉलेज, एम.आई.ई.टी. मेरठ और एम.आई.टी. मुरादाबाद के शैक्षिक संस्थानों ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रो. अर्जुन कुमार, बैनेट विश्वविद्यालय, डॉ. आशीष कुमार गंगवार, हेड सागर टूल्स, प्रो. के.पी. बेरी, बिमटेक, प्रो. अविनिन्द्र यादव विशेषज्ञों ने इस अवसर पर छात्रों के तकनीकी कौशल और उनके द्वारा बनाए गये प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और उपयोगिता का मूल्यांकन किया और छात्रों को रचनात्मक कार्य के लिए प्रेरित किया। संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. डॉ. विकास सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव, डीन एकेडमिक डॉ. गगनदीप अरोडा और टेकट्रिक्स-2019 के संयोजक प्रो. मानवेन्द्र यादव ने आयोजन में आमंत्रित विशेषज्ञों का स्वागत किया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस अवसर पर अपने अभिभाषण में सिंगल प्लास्टिक की पूर्ण रोकथाम, स्वच्छ भारत व जल संचयन पर जोर देते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन की बधाईयां दी। इस आयोजन में 200 टीमों और 700 से अधिक छात्रों द्वारा जल प्रतिशोधन, इलेक्ट्रॉनिक बाइक, हाइब्रिड कार, गैर पारम्परिक श्रोतों पर आधारित प्रोजेक्ट, 100 प्रोटोटाइप-वर्किंग मॉडल तथा 25 पोस्टर प्रदर्शित किये।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>