महीनों तक बंधक बनाकर हथियारों के बल पर किया दुष्कर्म व खाते से निकाले रूपयेः
रबूपुरा। मायके से ससुराल आ रही महिला ने पति के दोस्त पर अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने, महीनों तक बंधक बनाये रखने, हथियारों के बल पर बैंक से रूपये निकलवाने तथा विरोध करने पर जमीन पर पटक कर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। हालांकि पुलिस जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई का दावा कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुुलिस से की शिकायत के मुताबिक आरोप लगाया है कि करीब 4 माह पूर्व 10 अगस्त को वह अपने कोतवाली पिसावा क्षेत्र स्थित मायके से अपने बच्चों के साथ रबूपुरा क्षेत्र स्थित ससुराल आ रही थी। तभी रास्ते में बस स्टैंड़ पर उसके पति का दोस्त कार लेकर खड़ा मिला और गांव छोड़ने की बात कह कर गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है उसके बाद उक्त ने उसे नशीला पदार्थ सुघांकर बेहोश कर दिया और अपहरण कर नोएड़ा ले गया। जहां महिला व उसके बच्चों को बंधक बनाकर रखने लगा और एक दिन जबरन तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया तथा कोई आनाकानी करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है जिसके बाद आरोपी ने हथियारों से आतंकित कर पीड़िता के खाते से पैसे निकालने की बात कही। पीड़िता के विरोध करने पर उक्त ने उसके 5 वर्षीय छोटे पुत्र को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डरी सहमी पीड़िता के खाते से आरोपी ने 4 लाख रूपये भी निकाल लिए। पीड़िता किसी प्रकार मौका पाकर उसके चुंगल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताते हुए कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर एसीपी जेवर का कहना है कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है फिर भी शिकायत के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…