ग्रेटर नोएडा,3 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा आदि की भारी मतों से विजयी होने पर सूरजपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटी। गुरुवार की देर शाम को भाजपा कार्यालय पर एमएलसी शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा की जीत पर खुशियां मनाई गई। एमएलसी प्रत्याशी के इतिहास में शर्मा गुट की जीत का सिलसिला तोड़ते हुए मेरठ सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने 4800 के लगभग वोट से जीत दर्ज की जो कि आजतक की अधिकतम जीत है। जीत की खुशी की खबर मिलते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी पंडित करमवीर आर्य सतपाल शर्मा,सुनील सोनक,राजेश ठेकेदार, मूलचंद प्रधान, ओमवीर बैंसला, लक्ष्मण सिंगल, संजीव चौहान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी में मिठाई बांटी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…