" data-ad-slot="">

जेवर एयरपोर्ट के लिए 5 रनवे बनाने की संस्तुति,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इम्प्लमेंटेशन कमेटी की बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ,3 दिसम्बर। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जेवर एयरपोर्ट के लिए गठित पीएमआईसी-प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इम्प्लमेंटेशन कमेटी की बैठक आज लोकभवन में सम्पन्न हुई, जिसमें जेवर एयरपोर्ट के दो रनवे को बढ़ाकर 4 से 6 रनवे किए जाने के सम्बन्ध में तकनीकी परामर्शदाता के अध्ययन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में दो रनवे के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास के लिए ग्लोबल ई-बिडिंग में माध्यम से विकासकर्ता के रूप में जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी का चयन किया जा चुका है तथा विगत 07 अक्टूबर को कन्शेसन एग्रिमेंट जुरिक एयरपोर्ट और राज्य सरकार की कम्पनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड-नायल के मध्य हस्ताक्षरित हो चुका है।मुख्य सचिव के समक्ष परामर्शदाता संस्था पीडब्ल्यूसी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण डा0 अरुण वीर सिंह ने प्रस्तुतीकरण किया।

इस प्रस्तुतीकरण में कुल 05 रनवे की फीजिबिलिटी बतायी गई। वर्तमान में दो रनवे के अतिरिक्त 03 और रनवे बनाए जा सकते है। गहन विचार-विमर्श के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता की पीएमआईसी ने 05 रन वे बनाए जाने तथा वित्त की उपलब्धता होने पर भूमि अधिग्रहण करने की संस्तुति मंत्रिपरिषद के लिए कर दी।
प्रथम चरण में तीसरे रनवे के लिए 1365 हेक्टयर भूमि का अधिग्रहण होगा। प्रथम चरण के दो रन वे के लिए 1334 हेक्टयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। दूसरे चरण में तीन रन वे हेतु कुल 3418 हेक्टयर और भूमि की जरूरत होगी। दूसरे चरण के प्रथम फेज में 1365 हेक्टेयर, दूसरे फेज में 1318 हेक्टेयर और तीसरे फेज में 735 हेक्टेयर की भूमि सम्मिलित होगी। पाँच रन वे का जेवर एयरपोर्ट में कुल 4752 हेक्टयर की भूमि सम्मिलित होगी। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एस0पी0गोयल ने भी जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने की आवश्यकता बतायी। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय जे0पी0सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन सुरेंद्र सिंह और वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, सीईओ नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नरेन्द्र भूषण एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>