समसारा विद्यायल, सहोदया
ग्रेटर नोएडा,12 दिसम्बर। समसारा विद्यालय में सहोदय विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं का एक मिलन आयोजित हुआ, जिसमें लगभग तीस विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं ने भाग लिया। सहोदय मिलन समय-समय पर आयोजित होता रहा है, जिसका मकसद है -एक दूसरे के सहयोग से ज्ञान में विकास करना और समाज को लगातार ऊंचाइयों के क्षेत्र तक पहुँचाना। गुरुवार को आयोजित इस सहोदय मिलन के अंतर्गत बातचीत का प्रमुख शीर्षक रहा विद्यालयों में प्रमुख विदवेत्ताओं के जीवन से सीख लेकर मानवीय आचार-विचारों को बढ़ावा देना।
जिसके अंतर्गत भिन्न विद्यालयों की प्रधनाचार्या ने प्रायोगिक शिक्षा और मानवीय उत्कृष्टता ,मानव उत्कृष्टता के प्रति कल्याण और माइंडफुलनेस, ख़ुशी से सीखना और मानवीय उत्कृष्टता आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस सहोदय मिलन में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, राव कौसल पब्लिक स्कूल, के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा, नारायणा पब्लिक स्कूल, रोज वैली पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल आदि विद्यालयों की प्रधनाचार्या ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीण रॉय ने सभी प्रधानाचार्यो का धन्यवाद् किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…