ग्रेटर नोएडा, 12दिसम्बर। फादर एग्नल स्कूल में बृहस्पतिवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्निवाल और एलिग्रासे (अंतर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर दिल्ली और एनसीआर के कई स्कूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल में अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में आनंदित तराने, तरंगिनी, प्रेज इन फ्रेज और प्रिंस आफ पीस आदि कार्यक्रम कराए गए।
फादर एग्नल स्कूल दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, एस्टर, डीपीएस एक्सप्रेसवे, एचएल इंटरनेशनल, समरविल, अर्सलाइन, सेंट जोसेफ, मिलेनियम स्कूल नोएडा सहित दस स्कूलों ने हिस्सा लिया। इन स्कूलों के 255 स्कूलों के विद्यार्थी थे। मुख्य अतिथि के रूप में सुशील महाराज और ध्यानाचार्य जैन मुनि अजय जैन अतिथि थे। जैन मुनि ध्यानाचार्य ने सभी को प्रेम, करूणा और स्नेह की प्रतिमूर्ति प्रभु ईशु मसीह के मार्ग पर चलने को कहा। नृत्य द्वारा ईशु का संदेश देते हुए कार्यक्रम का आगाज हुआ। सभी विद्यालयों ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समरविल स्कूल ग्रेटर नोएडा को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया नैंसी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…