सावन के अंतिम सोमवार को महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया श्रावण महोत्सव

सावन के अंतिम सोमवार को महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया श्रावण महोत्सव

-ब्राह्मण बटुकों ने श्रावणी उपकर्म एवं दस विधि स्नानादि किया

ग्रेटर नोएडा,3 अगस्त। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में श्रावण महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से मनाए जाने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति को पुनः एक स्तंभ के रूप में संरक्षित एवं पल्लवित करता है।

सावन के अंतिम सोमवार को महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया श्रावण महोत्सव

श्रावणी उपाकर्म एवं दस विधि स्नानादि से प्रारंभ होकर ऋषि पूजन एवं तदुपरांत प्रसाद एवं भंडारा किया जाता है। उसके बाद ही रक्षाबंधन की मान्यताएं है, परंतु आधुनिक समाज में यह त्यौहार केवल रक्षाबंधन तक ही सीमित है, हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि पुराने रूप में इस त्यौहार को हम सब एक साथ मिलकर मनाएं।

सावन के अंतिम सोमवार को महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया श्रावण महोत्सव

कार्यक्रम में गुरुकुल संचालन समिति अध्यक्ष  वेद प्रकाश शर्मा ने संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित का बहुत-बहुत धन्यवाद किया एवं सभी से आग्रह किया कि गुरुकुल प्रांगण में इस तरह से कार्यक्रम को  बढ़ावा मिले इसके लिए हम सब प्रयासरत हों।

सावन के अंतिम सोमवार को महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया श्रावण महोत्सव

इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य प्रेम कांत दीक्षित,  प्रवीण, महेश आदि उपस्थित रहे। वहीं सावन के अंतिम सोमवार को शहर के मंदिरों में भक्त पहुंचकर पूजन अर्चन किया, लोगों ने भगवान शंकर का अभिषेक व हवन भी किया। सेक्टर अल्फा-एक, दो बीटा-एक,दो, गामा-एक, दो में सेक्टर डेल्टा में लोगों ने पूजन अर्चन किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *