" data-ad-slot="">

साढ़े आठ साल का इंतजार समाप्त, खुल गई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मेम्बरशिप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 अक्टूबर। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स के सदस्यों हेतु कोविड-19 के प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत टहलने व जॉगिंग की सुविधाओं का शुभारंभ नरेन्द्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया। इस अवसर पर दीपचन्द्र, अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी, कृष्ण कुमार गुप्त, अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी,सचिन कुमार सिंह, विशेषकार्यकारी अधिकारी, शिवप्रताप शुक्ला, विशेष कार्यकारी अधिकारी, हौसिला प्रसाद वर्मा, महाप्रबंधक वित्त, पी.के. कौशिक, महाप्रबंधक परियोजना व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं बृद्धजीवी वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने फीता काटकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित सुविधाओं को सदस्य के उपयोग हेतु खोले जाने का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सदस्यों को मेम्बरशिप कार्ड भी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में वितरित किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को चरणद्ध तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण रूप से संचालित किये जाने का आश्वासन भी दिया। मेम्बर्स कार्यालय कार्यदिवस में मेम्बरशिप कार्ड्स स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। मेम्बरशिप कार्ड प्राप्त करने के लिए कोई भी सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाया जाना अनिवार्य होगा। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित सुविधाएं प्रत्येक सोमवार को उपयोग के लिए बंद रहेगा। 1 नवम्बर से द्वितीय चरण में बैटमिन्टन, लॉनटेनिस, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस आदि खेल सुविधाएं स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में शुरु करा दी जायेगी। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की नयी सदस्यता 1 जनवरी 2021 से खोली जाएगी। इस दौरान सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, चाचा हिंदुस्तानी, आशीष शर्मा, अनिल चौधरी, विनोद नागर को सदस्यता कार्डस दिए किये गये। एक्टिव सिटीजन टीम द्वारा स्टेडियम के में गेट का जीर्णोद्धार का भी आग्रह किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

23 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>