रबूपुरा। करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे में प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दो लोगों सलमान व इदरीश पुत्र हबीब को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। वही पुलिस का कहना है अन्य फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि, 12 अक्टूबर को मोहल्ला कुरैशियान में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ था। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने फायरिंग भी की। इसी दौरान भगदड़ में घायल हुए दूध व्यापारी भुट्टू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। पीड़ित के परिजनों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सभी नामजद आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपी सलमान पुत्र हबीब और इदरीश पुत्र हबीब को गुरुवार रात रबूपुरा-झाझर मार्ग पर दुबली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कुछ कारतूस बरामद किये हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…