रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दिल्ली पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने की चर्चा गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। अब ग्रामीण उक्त सिपाही के संपर्क में आये लोगों पर नजर बनाये हुए हैं तथा प्रशासन से जांच कराने की मांग की है। उधर स्थानीय प्रशासन ऐसे किसी मामले की पुष्टि से इंकार कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव बीरमपुर का रहने वाला यशपाल दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है तथा अक्सर गांव से ही डयूटी करता है। पिछले कई दिनों से वह गांव आया हुआ था। इसी दौरान उसकी कुछ तबीयत खराब होने पर गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बताया जाता है कि तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद वह दिल्ली चला गया और वहां अपनी जांच कराई तो जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये गये। जिसकी सूचना शुक्रवार को गांव में पहंुची तो ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि गांव में रहने के दौरान परिवार के साथ कई अन्य लोगों के भी संर्पक आया है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस भी गांव में पहंुची थी तथा स्थानीय प्रशासन को शीघ्र समूचे मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…