ग्रेटर नोएडा,12 जुलाई। भारत सरकार के संकल्प के अनुसार पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नोएडा परिसर में रविवार आर.बी.सिंह, डीआईजी, ग्रुप केन्द्र नोएडा द्वारा पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। अभियान के तहत परिसर में कुल 2000 पौधें लगाये गए।
जिसमें नीम के 1000 पौधे, पीपल के 5 पौधे, आवला के 100 पौधे, अर्जुन के 500 पौधे, जामुन के 161 पौधे, गुलमोहर के 260 पौधे, मोलश्री के 2 पौधे, पिलखन के 2 पौधे, बरगद के 30 पौधे, कच्छनार के 100 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इन पौधो के पालन पोषण के लिए परिसर के अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यो द्वारा संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रेंज कार्यालय नोएडा, ग्रुप केन्द्र, नोएडा, 221 बटा., 235 बटा., एवं वीआईपी सुरक्षा एवं प्रशिक्षण के अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनार्दन उपाध्याय, कमांडेंट, प्रदीप कुमार, सहा. कमा. ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…