ग्रेटर नोएडा,13, अप्रैल। सेक्टर डेल्टा-दो की आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के सफाई कर्मियों का सम्मान किया इस मौके पर आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि आज अपने निवास पर सेक्टर में साफ सफाई कर रहे ऋषि कुमार, जितेंद्र, विमला, लोकेश आदि सफाई कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व फूल देकर सम्मानित किया। आलोक नागर ने बताया कि ऐसे समय में इन लोगों का सम्मानित के साथ हौसला बढ़ाना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस के डर से लोग घर में रहने को मजबूर हैं, वहीं यह लोग कोराना से बिना डरे अपने कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। अध्यक्ष अजब सिंह व उपाध्यक्ष मनीष भाटी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में कोरोना संक्रमण से लड़ने वाले चिकित्सक पुलिस प्रशासन ,प्राधिकरण मिडियाकर्मी के बाद असली योद्धा ये ही है। इस मौके पर अजब सिंह प्रधान, आलोक नागर, मनीष भाटी बीडीसी,नीरा डागूर, लोकेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…