19th Annual Sports Day 2019 held at St. Joseph's School, Greater Noida.
-बच्चों ने वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति
ग्रेटर नोएडा,5 दिसम्बर। सेन्ट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक में कक्षा एक से 5वीं तक के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालक व बालिका दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के लिए 100,200 मीटर दौड़ 400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा-एक से 5वीं तक के विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिन्टो, मैनेजर, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं व अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो कबड्डी टीम यूपी योद्धा के प्रशिक्षक अर्जुन सिंह तथा उनके साथ विशेष अतिथि के रुप में प्रो. कबड्डी के खिलाड़ी आशू व आषीष नागर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा तथा खेल स्पर्धाओं के बीच में नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियो में खेल के प्रति रूचि भविष्य में अच्छे खिलाड़ियों को दर्शाती है तथा सभी अभिभावकों से कहा कि बच्चे खेल के प्रति रुचि पैदा करने में सहायक बने, खेल तन व मन दोनों को सुदृढ़ बनाता है।
इस अवसर पर सौ मीटर दौड़ में कक्षा एक बालक वर्ग में लव शर्मा प्रथम, हर्ष कुमार मीणा द्वितीय, लवन्या हूण तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में माही भाटी प्रथम, आद्या सिंह द्वितीय और आकाक्षा यदुवंशी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा-2 में बालक वर्ग में सौर्य भाटी प्रथम, गौरव सिन्हा द्वितीय, अर्नव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में किंजल शर्मा प्रथम, अनन्या मौर्य द्वीतीय और सिद्धी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा तीन व चार में 200 मीट दौड़ बालक वर्ग में कार्तिक शर्मा प्रथम, आदर्श द्वितीय, ओम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्राची नागर प्रथम, अनन्या मिश्रा द्वितीय और सगुन गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा-5 में 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राहुल नागर प्रथम, अर्नव नागर द्वितीय, सक्षम भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राजश्री तिवारी प्रथम, किंजल त्यागी द्वितीय और स्वाती नागर तीसरे स्थान पर रही। बॉल दौड़ में कक्षा-2 बालक वकग्ग में वीर कुमार सिंह प्रथम, नमन भाटी द्वीतीय, वेद प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिया विष्ट प्रथम, वैश्वी शर्मा द्वितीय और अलीमा खान तीसरे स्थान पर रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…