" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में नवीन शिक्षण पद्धति व तकनीकी पर शिक्षक विकास कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा,5 दिसम्बर। मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में नवीन शिक्षण पद्धिति प्रॉब्लम बेस्ड लर्निंग  पर सात दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के डीन और सभी अध्यापकों के साथ साथ नजदीकी विभिन्न संस्थानों के अध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कोलकता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च  के साथ मिलकर किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन अतुल मंगल, वाईस चेयरमैन अनुज मंगल व एनआईटीटीटीआर से आये मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल सिंह को डायरेक्टर डॉ. तुषार कान्ति व प्रो. हरीश भाटिया ने स्वागत किया। पहले दिन डॉ. यश पाल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी अध्यापकों का मार्ग दर्शन करते हुए मोटिवेट किया। अपने उदबोधन में उन्होने बताया कि  पाठ्यक्रम में समस्या आधारित शिक्षण (पीबीएल-प्रोब्लम बेस्डलर्निंग) परिवर्तन एक महत्वपूर्ण चुनौती है क्योंकि अधिकतर सदस्य प्रक्रिया से अपरिचित हैं। समस्या-आधारित शिक्षा पद्धिति (पीबीएल)एक दृष्टिकोण है जो छात्रों को एक वास्तविक समस्या में जुड़ाव के माध्यम से सीखने की चुनौती देता है। समस्या आधारित शिक्षण छात्र-केंद्रित है जोकि छात्रों में मौलिक बदलाव करता है, शिक्षण पर ध्यान देने से लेकर सीखने, ध्यान केंद्रित करने तथा समस्या सुलझाने की शक्ति का उपयोग करना सिखाता है। इस दौरान सभी अध्यापकों ने प्रश्नोत्तर सत्र में अपने अपने प्रश्नों को जिज्ञासा पूर्वक पूछा जिनका विस्तृत जवाब देकर ज्ञानदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. यदुवीर सिंह, डॉ. ज़योत्सना पण्डित, धनंजय यादव, सरवचन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>