" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

रबूपुरा कोतवाली पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-घंटो की रस्साकसी के बाद सीओ के आश्वासन पर 24 घंटे के लिए धरना स्थगित

-26 नवम्वर को प्राधिकरण प्रस्तावित निर्माणधीन सैक्टर के नाले में मिला था शव

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व प्रस्तावित निर्माणधीन सैक्टर के नाले में मिले मिर्जापुर निवासी युवक होने एवं आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार को कोतवाली का घेराव कर करीब 4 घंटे के शव के मामले में खुलासा नहीं तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने कई गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ जेवर शरद चन्द्र शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। घंटो चली रस्साकसी के बाद सीओं के आश्वासन पर 24 घंटे के लिए धरना स्थगित कर दिया गया है। 10 दिन का समय बीत जाने के बाद हत्या का खुलासा नहीं होने एवं पीड़ित परिवार के प्रति पुलिसिया रवैया ठीक नहीं होने के चलते ग्रामीणों की नाराजगी चरम पर पहंुच गई और गुरूवार सुबह गांव मिर्जापुर के सैकड़ों महिलाएं व पुरूष कोतवाली पहंुचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और परिसर में ही धरने पर बैठ गये। इस दौरान भाकियू भानू संगठन के कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार के समर्थन में कोतवाली पहुंचे और धरनारतों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस बैकपुट पर आ गई और अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान के साथ ही निर्दोषों को भी परेशान करने का आरोप लगाया। धरने में मृतक की पत्नी सविता अचेत होकर गिर पड़ी जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ जेवर ने धरनारतों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घंटों चली बातचीत में सीओं द्वारा 24 घंटे में मामले का खुलास करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए तथा शुक्रवार दोपहर तक धरना स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि गत 26 नवम्वर को क्षेत्र में यमुना विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित निर्माणधीन सैक्टर के नाले में एक युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा मिला था। शिनाख्त में मृतक की पहचान गांव मिर्जापुर निवासी हरपाल के 32वर्षीय पुत्र सतीश के रूप में हुई थी। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि तभी से परिजन कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफतार करना तो दूर मामले का खुलासा करने में भी नाकाम रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>