ग्रेटर नोएडा,4 दिसम्बर। गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में लीगल रिसर्च के नवाचार और प्रबंधन पर सात दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के डीन और सभी अध्यापकों के साथ साथ एनसीआर से लॉ स्कूलों के अध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के पहले दिन गुरू गोविंद सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. अफजल वाणी और दिल्ली जूडिशियल एकेडमी के पूर्व चैयरमैंन डॉ. बी.टी. कॉल ने वक्ता के रूप में सभी अध्यापकों का मार्गदर्शन करते हुए मोटिवेट किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रयोग सिद्ध बनाम सिद्धांत पद्धति पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान सभी अध्यापकों ने प्रश्नोत्तर सत्र में अपने अपने प्रश्नों को जिज्ञाशा पूर्वक पूछा जिनका दोनों वक्ताओं ने बारी-बारी से जवाब देकर ज्ञानदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. तबरेज आलम डीन स्कूल ऑफ लॉ डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. मनदीप कुमार, प्रो. पूजा कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…