" data-ad-slot="">

हनुमानजी के जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल झूम उठा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने बताया कि विपदा में हनुमान जी की शरण में जाएं

ग्रेटर नोएडा,4 दिसम्बर। सेक्टर अल्फा-दो में कथा वाचक विजय कौशल  महाराज बुधवार को हनुमंत कथा में हनुमान जी के जन्म की कथा के साथ भारतीय संस्कृति में माता की महिमा को बताया, उन्होंने माता अंजनी, शिवाजी की माता जीजा बाई और राणाप्रताप के वीरता में मां की योगदान को बताया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी के जन्म के पीछे क्या वजह थी और हनुमान जी कैसे भगवान राम के भाई थे।

हनुमंत कथा में हनुमान जी के जन्म होने पर पूरा पण्डाल खुशी से झूम उठा और सभी हनुमानजी के जन्मोत्सव पर नाचने लगे।   हनुमान जी के द्वारा किये गए असंभव कार्य को लेकर विजय कौशल महाराज ने कहा कि विपदा के समय मनुष्य को हनुमान जी का सहारा लेना चाहिए या श्रेष्ठ व बलवान व्यक्ति का। नरसी जी की कथा का भी वर्णन किया, जिसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा में हनुमान जी के संगीतमयी जन्मोत्सव  पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। गौरव उपाध्याय ने बताया महाराज द्वारा बताए गए वर्णन में धाम क्या होता है जहाँ भगवान हमेशा वास करते है जैसे मनुष्य किसी भी कार्य से कही भी चला जाए लेकिन लौटकर अपने घर वापस ही आता है उसे धाम कहते हैं। कथा में राजेश्वर बंसल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सतीश गोयल, उमेश बंसल, पी.पी. मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सौरभ बंसल, मुकुल गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, मनजीत सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरीश जिंदल, तरंग तायल, रवि शर्मा, कपिल गुप्ता, ललित शर्मा, जी.पी. गोस्वामी,गौरव उपाध्याय,जितेंद्र त्रिपाठी,संजीव सालवान, देवीशरण शर्मा, सुरेश पचौरी, वैभव बंसल,धनप्रकाश शर्मा,अमरजीत सिंह,अरविंद तिवारी,सरोज तोमर,हरेंद्र भाटी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

11 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

11 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

12 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

13 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

13 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>