सेन्ट जोसेफ स्कूल ने गरीब भूखों के लिए बढ़ाया हाथ,एक हजार लोगों मिलेगा भोजन

गरीब मजदूरों के सहयोग के लिए संस्थाओं ने बढ़ाया हाथ
ग्रेटर नोएडा,6 अप्रैल। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है, ऐसे में बहुत से गरीब मजदूरों का काम बंद हो गया है,ऐसे में गरीबों के लिए भोजन की समस्या खड़ी हो गयी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी सामाजिक संगठनों का आह्वान किया है कि सभी गरीबों की मदद के लिए आगे आएं। सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नोएडा गरीबों की मदद के लिए सामने आया है। अगले 10 अप्रैल तक प्रतिदिन एक हजार खाने का पैकेट उपलब्ध करा रहा है जो सेल्टर होम में रह रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्या फादर एल्विन पिन्टों ने बताया इस कार्य में स्कूल के शिक्षक स्टॉप मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि शहर में कोई गरीब भूखा न रहे। उन्होने बताया कि यह संस्थान गरीबों की मदद के लिए एक मिशन के तहत काम करता रहा है। इस दौरान स्कूल के मैनेजर फादर विनोय पी. ने स्कूल के स्टॉफ का हौसला बढ़ाया जो इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *