ग्रेटर नोएडा,20 जनवरी। स्लोवेनिया की लुबलियना विश्वविद्यालय के 21 लोगों के एक समूह ने पारीचौक मेट्रो के नीचे गरीब बच्चों के के लिए चलाये जा रहे बिमटेक विद्या केंद्र का भ्रमण किया। इस समूह में 21 युवक युवती शामिल थे एवं ये सभी शिक्षाविद, प्रोफेसर एवं कुछ छात्र थे। यह समूह भारत में विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक एवं पुरातन संस्कृति के अध्ययन हेतु आया हुआ है। बिमटेक द्वारा संचालित बिमटेक विद्या केंद्र, गरीब छात्र छात्रों के समग्र विकास का एक अनूठा प्रयास है जहां बच्चों एवं महिलाओं को उनके सर्वांगीर्ण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है। पांच माह पूर्व प्रारम्भ हुए इस “मस्ती की पाठशाला” में लगभग 250 छात्र- छात्रायें एवं महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर रहे है। समूह में आये विदेशी मेहमानो को बिमटेक फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ऋषि तिवारी, विस्तार से “बिमटेक विद्या केंद्र” पर कराई जा रहे कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान दी। उसके बाद समूह में आये सदस्यों ने अध्ययनरत छात्र-छात्रों से संवाद किया एवं उन्हें आगे पढ़ने और बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…