" data-ad-slot="">

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण से समसारा स्कूल के बच्चे जुड़े

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 जनवरी। समसारा विद्यालय में सोमवार को कक्षा आठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा नामक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समसारा विद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की ऑन लाइन प्रसारण की व्यवस्था विद्यालय परिसर में करवाई। जिसका सीधा प्रसारण प्रसारित किया गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों के लिए यह आयोजन अत्यंत ही लाभकारी साबित हुआ। विद्यार्थियों ने जाना कि हमें अपना लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए और अपनी इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चे पर किसी तरह का दबाव नहीं डालें और उनसे अपेक्षाएं तो रखें परन्तु हर कदम पर उनका साथ भी दें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे किसी भी बच्चे की तुलना किसी और से न करें साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को अपना सामाजिक स्तर पर दिखावे का जरिया न बनाएं बल्कि उसकी गलतियों को प्रेमपूर्वक सुधारने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी से परिचित रहने को कहा परन्तु उस तरह की टेक्नोलॉजी जो उन्हें देश-दुनिया के भिन्न ज्ञान से जोड़े। उन्हें कुछ नई जानकारी दे साथ ही उनका मानसिक तौर पर विकास करे। उन्होंने अपने इस परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने भविष्य का चुनाव करने से पूर्व उन अध्यापकों से सलाह ले जिन्होंने उन्हें कुछ साल पढ़ाया है, जिससे विद्यार्थी वो दिशा अपनाएं जो उन्हें सफल भविष्य की ओर ले जा सकती है। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने इस चर्चा को सभी सन्दर्भों में लाभदायक माना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

5 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

5 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>