रबूपुरा। शुक्रवार रात जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एक बाइक पर जा गिरा। जिससे बाइक में आग लग गई। ग्रामीणों ने विधुत उपकेंद्र पर मामले की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी लाइनों को नहीं बदल रहे हैं। जानकारी के अनुसार रौनीजा गांव से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार रात अचानक टूट कर गिर गया। जिसके कारण नीचे खड़ी गांव निवासी त्रिलोक की सीडी डीलक्स बाइक में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…