रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने मकान की दीवार काटकर नकदी व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। उधर पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार गांव पचोकरा निवासी रामवीर पुत्र भगवान सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात वह परिवार कर साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय चोरों ने पीछे से कमरे की दीवार काटकर अलमारी में रखे 1 लाख 19 हजार रुपए व कुछ घरेलू समान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने किसी को देने के लिये बैंक से पैसे निकाले थे। समूचे घटनाक्रम की पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाई की मांग की गई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोरी की वारदात निरन्तर बढ़ रही हैं। पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं परंतु पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…