रबूपुरा। कस्बा में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई। संगठन के लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। संगठन के जिला मंत्री मूलचन्द सोलंकी ने अटल बिहारी बाजपेई को नमन करते हुए कहा कि हमारा देश एक मंदिर है और हम इसके पुजारी। राष्ट्र देव की पूजा में हमें अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर देना चाहिए। यह स्वर्गीय अटल जी के विचार थे। इस दौरान संगठन के जिलाउपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश भाटी, संजय सिंह, संजय सिंह मीणा, प्रवीन मीणा, विक्रम मीणा, प्रीतम सिंह, रविंदर मीणा, राहुल भाटी, छोटन सिंह, सुभाष व अजीत सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…