ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। हिलवुड्स अकादमी के विद्यार्थियों ने गौरैया संरक्षण’ कार्यशाला में भाग लिया है, यह कार्यशाला ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में नामांकित राकेश खत्री द्वारा आयोजित की गई थी, जो पेशे से वृत्तचित्र निर्माता और पर्यावरणविद् है। उनकी संस्था ‘ईको रूट फ़ाउंडेशन’ लोगों को पर्यावरण के संवेदनशील मुद्दों से अवगत करवाती है एवं संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यशाला में उन्होंने गौरैयों की संख्या में तेजी से हो रही कमी के कारणों से अवगत करवाया तथा उनके संरक्षण के लिए बच्चों को घोंसला बनाना सिखाया। घोंसले नारियल के रेशे,धागे और बाँस की खपच्चियों जैसी पर्यावरण के लिए सुरक्षित सामग्री से बनवाए गए। इस कार्यशाला से छात्रों को यह समझने में मदद मिली कि पक्षी घोंसला कैसे बनाते हैं। राकेश खत्री ने विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने और प्राणियों के प्रति संवेदनशील होने की व्यापक अवधारणा से परिचित करवाया। बच्चों ने रुचि और बड़े उत्साह के साथ पक्षियों के लिए सुंदर घोंसले बनाए और पक्षी संरक्षण का पाठ भी सीखा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…