ग्रेटर नोएडा,1 जनवरी। सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन तथा ऑल इंडिया वुमेन कान्फ्रेंस ने नववर्ष के शुभारंभ पर ग्रामीण महिलाओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन साकीपुर गाँव में स्थित कौशल विकास केंद्र पर किया। यह केंद्र पिछले लगभग दस वर्ष से सफलता पूर्वक इस गाँव में स्थापित है। बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न प्रकार की रोजगार परक ट्रेनिंग इस केंद्र में प्राप्त कर चुकी हैं।
सिलाई,कढ़ाई, मोमबत्ती बनाने, ब्यूटीशियन आदि की ट्रेनिंग यहाँ पर दी जाती है। नववर्ष के अवसर पर महिलाओं में कम्बल, उपहार तथा मिठाईयां वितरित की गई। केंद्र की संचालित अनीशा बेगम ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा डॉ. उपासना सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक मेल मिलाप समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए उपयोगी होते हैं अतः इनका आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। संस्था की ओर से शिवांगी तथा अंकित मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…