" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCRDelhi..HOME

अटल सम्मान से एंकर सुधीर चौधरी सहित देश के प्रख्यात लोग हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एचआरडी मंत्री ने किया सम्मनित, मनोज तिवारी सहित कई मंत्री रहे मौजूद

-दीपक फाउंडेशन एवं भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास संगठन ने आयोजित किया कार्यक्रम

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के मोबलंकर हॉल में बुधवार को अटल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री (भारत सरकार) रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा रामलाल जी के अलावा परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से परम पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने महामना एवं अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। श्री निशंक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी स्व. अटल विहारी के पद चिन्हों पर चलकर देश को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामलाल जी ने मदन मोहन मालवीय और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और उनके विचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामना और स्व. अटल जी के पद चिन्हों पर चलकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में चिदानंद मुनी जी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने विचार रखे। साथ ही राज्यसभा सांसद प्रभात झा , संजय मयुक – बिहार विधान सभा के अलावा कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी मधुर वाणी से स्व. अटल जीके विचारों  को रखा। उन्होंने जैसे ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय का प्रस्तुति गीत गाया, पूरा प्रांगढ़ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर दीपक फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक झा ने स्व. अटल जी एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जीवनी पर प्रकाश डाला। अटल जी द्वारा बिहार में किए गए कार्यों की दीपक झा ने जमकर सराहना की। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक शरद श्रीवास्तव ने महामना और स्व.अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।  इस अवसर पर एमीनेंट एग्री साइंटिस्ट डॉ केवी प्रभु, जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर सुधीर चौधरी ( ज़ी न्यूज़ ) राजा मोहन, योगेश्वर दत्त (ओलंपिक ब्रोंज़ मेडल) आईपीएस ऑफिसर आलोक राज (एडीजी बिहार),  संजय झा आईपीएस (नारकोटिक डायरेक्टर), संतिन्दर सिंह  बांगा ( सार्क असेम्बली  सदस्य और प्रसिद्ध उद्योगपति) , डॉ. जेएन झा ( मशहूर cardiologist ) अमिताभ कांत, राकेश श्रीवास्तव एवं एसपी सिन्हा को अटल रत्न सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रो. रमा शंकर दुबे मालवीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>