" data-ad-slot="">

सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी ओम प्रकाश अग्रवाल के सहयोग से 21 जोड़े गरीब कन्याओं का हुआ विवाह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती ने वर-वधू को को दिया आशीर्वाद

-विक्ट्री होम के चेयरमैन  ओम प्रकाश अग्रवाल ने  शादी  की 25वीं  शालगिरह पर पिछले वर्ष शुरु किया था सामूहिक विवाह

ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। गरीबी व आर्थिक स्थिति की वजह से गरीब कन्याओं का विवाह नहीं पाता, उन्हीं गरीबों को सहयोग करने व दहेज के दानव से बचाने के लिए साइट-4 विक्ट्री होम परिसर में इक्कीस जोड़ों की शादी सम्पन्न कराया गया। गरीब कन्याओं व वर को आशीर्वाद देने के लिए ज्योतिषपीठ बदरीनाथ धाम के शंकराचार्य सहित कई बड़े राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग पहुंचकर आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ समाजसेवी, उद्यमी  विक्ट्री ग्रुप के चेयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल व उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपनी शादी की 26 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 21 कन्याओं का विवाह कराया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष गरीब कन्याओं का विवाह कराया था, इस वर्ष लोगों के प्रोत्साहन से आयोजित किया गया है, जिसमें लोगों का उत्साह देखने को मिला। कुछ लोग इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए आगे आए हैं। इस दौरान जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज्योतिषपीठ बदरीनाथ धाम ने गरीब कन्या व वर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इक्कीस गरीब बालक बालिकाओं का विवाह अग्रवाल समाज की तरफ से हो रहा है, सभी समृद्धि प्राप्त करें हमारी तरफ से सभी को आशीर्वाद है। इस कार्यक्रम से लोगों को शिक्षा लेना चाहिये जो हमारे समाज के गरीब बंधु है उनकी कन्याओं का विवाह कर उनके जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास करें।

सामूहिक विवाह का आयोजन पूरे विधिविधान से आयोजित किया गया, जिसमें बैंड बाजे के साथ बारात की चढ़त, स्वागत, व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान कन्याओं की विदाई में उपयोग की सभी वस्तुओं दी गयी, जिसमें वह अपना जीवन निर्वाह कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा नेता नवीन कुमार, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुकुल गोयल, मंजीत सिंह RSS के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार , अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल समाज मनोज गोयल गुड़ियानिया, दिल्ली के पूर्व मेयर जे पी सिंह,  जी न्यूज वाइस चेयरमैन राकेश गोयल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी बढ़चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सत्तॆंद्र राघव ने किया व मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, मुकुल गोयल,जी पी गोस्वामी, मयंक अग्रवाल, भोपाल सिंह रावल, मनोज सिंघल, अनुज सिंघल, विनोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कमल गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, धनेश गर्ग, अंशु, अंकित मित्तल, कुलदीप शर्मा, रवि शर्मा, राहुल नंबरदार एस एस अग्रवाल , रामप्रकाश गर्ग , पवन गोयल , सत्यप्रकाश अग्रवाल , अंकुर मित्तल ,के एल मित्तल ,हरिराम गुलाबराय , विनय गुप्ता  सहित शहर के सामाजिक संगठन के साथ उद्यमी व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>