" data-ad-slot="">

गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो 2023 के 34वें संस्करण की शुरूआत यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुई

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

21 से 24 जुलाई, 2023 तक आयोजित इस एक्सपो में शामिल हो रहे हैं दुनिया भर के प्रमुख ब्रांड

ग्रेटर नोएडा,21 जुलाई। जीटीई-गारमेंट टेक्नोलॉजी के 34वें संस्करण की शुरुआत इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हुई,  जो 21 से 24 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। यह दक्षिण एशिया का सबसे विस्तृत परिधान प्रौद्योगिकी एक्सपो है, जिसमें परिधान से जुड़ी हर चीज का प्रदर्शन किया गया है। जीटीई दिल्ली/एनसीआर इंटरनेशनल को नवाचारों, प्रौद्योगिकी नवीनता उत्त्थान, नई सामग्रियों, प्रक्रियाओं और सेवाओं को प्रस्तुत करने के लिए सबसे अच्छा लॉन्चपैड माना जाता है। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (जीजीएमए) और गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जीईएआर) के सहयोग से किया जा रहा है। इस बारे में निदेशक, अंबरीश चोपड़ा ने कहा कि इस बार जीटीई दिल्ली एनसीआर का आयोजन नये स्थान, इंडिया एक्सपोसेन्टर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है, जो 58 एकड़ में फैले पार्किंग क्षेत्र के साथ विश्वस्तरीय वातानुकूलित और वाई-फाई सक्षम स्थल है। यह 8 लेन एक्सप्रेसवे और मेट्रो के माध्यम से दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनियों और सम्मेलनों की मेजबानी के मद्देनजर इंडिया एक्सपो सेंटर विश्व के सर्वश्रेष्ठ सेंटर में से एक है। हम आगंतुकों के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिये नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो से शटल बस सेवा भी प्रदान कर रहे हैं। बी2बी प्रदर्शनी, एक ही छत के नीचे परिधान निर्माताओं और प्रौद्योगिक प्रदाताओं को उद्योग में नवीन प्रौद्योगिकी विकास पर चर्चा के लिये खास बैठक स्थल प्रदान करती है।

दुनिया भर के बढ़ते नये प्रतिभागियों और प्रदर्शनयों की बढ़ोत्तरी के मामले में एक्सपो का विकास, दिल्ली/एनसीआर और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि जैसे आसपास के राज्यों में परिधान उद्योग को विकसित करने के लिए जीटीई द्वारा निभाई जाने वाली सार्थक और उल्लेखनीय भूमिका को दिखाता है। इस संबंध में संयुक्त प्रबंध निदेशक रिकी साहनी ने कहा कि “जीटीई हमेशा प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ताओं के लिए नई प्रौद्योगिकियों और उपकरणों को लॉन्च करने के लिए एक अभिन्न उद्योग मंच रहा है। जीटीई दिल्ली/एनसीआर के इस संस्करण में 200 कंपनियों के 550 से अधिक ब्रांड भाग ले रहे हैं, जिसमें दुनिया भर के सभी प्रमुख ब्रांड शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी, सीएडी/सीएएम, स्प्रेडिंग और कटिंग मशीन, सिलाई मशीन, लॉन्ड्री मशीन, परिधान रंगाई मशीन, फिनिशिंग उपकरण, फ्यूजिंग मशीन, कढ़ाई मशीन, प्रिंटिंग और डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग, रजाई बनाने की मशीन, बुनाई मशीन, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, स्पेयर और अटैचमेंट, सहायक उपकरण और ट्रिम्स, परीक्षण उपकरण, रंग और केमिकल्स, कपड़े, फैंसी यार्न, सहायता सेवाओं के साथ बुनाई और परिधान निर्माण प्रौद्योगिकियों के सभी क्षेत्रों को प्रदर्शित करेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>