" data-ad-slot="">

बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने जेपी पब्लिक स्कूल में आरटीई वर्ग के बच्चों  को किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 2023 को उपलब्धि दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें सत्र 2022-23 के विद्यार्थियों की शैक्षिक तथा सह शैक्षिक उपलब्धियों पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने   आरटीई वर्ग के छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और इसका श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षकों को दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता भंडूला के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा जिस तरह से आरटीई वर्ग के छात्रों को विद्यालय के अंदर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं यह काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की बोझ रहित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा छात्रों की अंतर्निहित रुचियों को पहचान कर उनके कौशलों को निखारने का उत्कृष्ट कार्य सराहनीय है।

प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने मुख्य अतिथि ऐश्वर्या लक्ष्मी व अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए छात्र छात्राओं को उनकी मेहनत तथा शैक्षिक लगन की प्रशंसा व सराहना की। विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि ने  प्राथमिक स्तर के छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफियों से सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं की मेहनत लगन व उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान के आधार पर छात्रों को प्रमाण पत्र मेडल्स और ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। साइंस ओलंपियाड, हिंदी ओलंपियाड आदि के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र, मेडल्स प्रदान किए गए। दूसरी तरफ अनेक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया जैसे-योगा, तैराकी, स्केटिंग, तायक्वोंडो, फुटबॉल,लॉन टेनिस आदि के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र व मेडल ट्रॉफी आदि से सम्मानित किया। सह शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें वार्षिक उपलब्धियों पर पुरस्कार व सम्मान से नवाजा गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>