" data-ad-slot="">

जीबीयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नॉएडा। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एवं 76वाँ स्वतंत्रता दिवस जीबीयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने के लिए, विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई थी, और इस उत्सव को सरकार द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” नाम दिया गया है। इस उत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों में से एक “हर घर तिरंगा” के साथ “तिरंगा यात्रा” का भी आयोजन किया गया। इसी अभियान के तहत गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 15 अगस्त को झंडातोलन द्वारा शुरू की गयी और उसके पश्चात तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कुलपति प्रो रवीन्द्र कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी, के अगुवाई में शिक्षकों, क्रमचारियों एवं छात्र-छात्राओं संग प्रशासनिक भवन से निकली गयी। तिरंगा यात्रा प्रशासनिक भवन से निकल कर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार से होते हुए द्वारा संख्या 1 से विश्वविद्यालय में प्रविष्ट हुई और प्रेक्षागृह के सीढ़ियों पर समाप्त हुई। यह तिरंगा यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लम्बी थी।

तिरंगा यात्रा के पश्चात, विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंजाम दिया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया और साथ ही विश्वविद्यालय के बौध अध्ययन विभाग के छात्रों जो मुख्यतः विदेशी छात्र हैं उनके द्वारा विश्व शांति के लिए धम्माचारं के साथ हुई। और एक वीयट्नाम के छात्र तुआन त्रान ने वीयट्नामी गाना गाया जिसने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी का मन जीत लिया।उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय की ही छात्रा श्राबोनी एवं उसकी साथियों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय का बैंड हार्मनी ने भी अपने गीतों से शमा बांधा।

इसके बाद आमंत्रित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की जिसकी शुरुआत नितिन चंद्रा एवं उनके साथियों ने देशभक्ति की गीतों से सभी मंत्र-मुग्ध किया। फिर दूसरे आमंत्रित कलाकार डॉ शैलेश सिंह ने अपने सहयोगियों डॉ राजकुमार झा और संदीप के साथ अपनी प्रस्तुति की। यहाँ बताना ज़रूरी है कि शैलेश सिंह हिंदुस्तानी संगीत के मुर्धन्य गायक है और उन्होंने ने संगीत की शिक्षा पद्मा वभूषण पंडित राजन साजन मिश्रा जी से ली है।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने कार्यक्रम में स्वागत करते हुए अमृत महोत्सव में हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। डॉ ओमप्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया और उसके पश्चात राष्ट्र्गान से सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>