" data-ad-slot="">

जी एनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडाः नॉलेज पार्क स्थित जी एनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में आज आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो मयंक पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया और प्रांगण भारत माता के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा । अपने भावों को व्यक्त करते हुए निदेशक प्रोफेसर मयंक पांडे जी ने भविष्य की पीढ़ी को यह अवगत कराया कि आज जिस स्वाधीनता के हम प्रत्यक्ष साक्षी बन रहे हैं वह यूं ही महज कुछ जयकारों से या भावपूर्ण उपस्थितियों तथा प्रस्तुतियां के माध्यम से ही प्राप्त नहीं किया जा सका है। अपितु इसके लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों ने अंग्रेजों से विद्रोह एवं अपने हक की लड़ाई लड़ी है और भारत अपने मूल सिद्धांत शांति एवं सौहार्द्र के माध्यम से ही इस आजादी को प्राप्त कर सका। अतुल्य भारत का इतिहास बताते हुए भारत की धन-संपदा, यश-वैभव से लेकर विभिन्न अक्रांताओं द्वारा भारत पर हुए आक्रमणों तथा उसके तत्कालीन प्रभाव पर प्रकाश डाला । भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु भारत के युवाओं को प्रेरित करते हुए यह भी है साझा किया कि हम आज के इस परिवेश में भी भारत को स्वर्णिम युग की ओर कैसे अग्रसर कर सकते हैं एक आदर्श नागरिक होने के नाते हमारे क्या अधिकार है तथा हमारे सिद्धांत क्या है इसके साथ साथ एक नागरिक के राष्ट्र के प्रति क्या दायित्व होने चाहिए। देश के प्रति संस्थान की प्रतिवद्धता को दुहराते हुए उन्होंने कहा की संस्थान सदेव शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर रहेगा ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे देश भक्ति गीत, लघु नाटिका, नृत्य आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम के गायन तथा मिष्ठान् वितरण के साथ संपन्न हुआ ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>