ग्रेटर नॉएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी और गलगोटिया काॅलिज में आजादी के 76वी वर्ष गाँठ को भव्यता के साथ मनाया गया। दादरी विधान सभा के माननीय विधायक तेजपाल नागर ने सामिल होकर ध्वजा रोहन किया। विश्वविद्यालय की एनएसएस ईकाई ने गलगोटिया कैंपस से दनकौर तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन भी किया। विद्यार्थियों ने चौराहे पर तिरंगे को लहराया। भरतनाटयम कलाकार दीपा शाजू ने अपनी टीम के साथ भारतीय संगीत और नृत्य कला की छटा बिखेरी। भगवत प्रशाद ने देश भक्तों को कविता समर्पित की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ0 प्रीति बजाज ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की शपथ दिलाकर रैली की शुरुआत की। राष्ट्र ध्वज के सम्मान के लिए उन्होंने कई प्रेरक कहानियां अपने विद्यार्थियों के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ0 अवधेश कुमार और रजिस्ट्रार डॉ0 नितिन गौड ने अपने प्रभावी उद्बोधन से छात्रों के दिलों पर अमित छाप छोड़ी। इस दौरान काॅलिज के निदेशक डाॅ0 असीम कादरी और सभी अध्यापक मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…