" data-ad-slot="">

AIMT में “उद्यमिता और बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर 5 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में 5 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “उद्यमिता और बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर आयोजित किया गया। सम्मलेन में वर्तमान समय में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संबंध में चर्चा की गयी। मेजर जनरल आलोक कक्कड़, सीओएस दिल्ली क्षेत्र और अध्यक्ष-एआईएमटी ने ज़ोर डालते हुए कहा कि भारत को उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम करने की जरूरत है। जल शक्ति के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारत की युवा पीठ को उद्यमिता के रास्ते पर शुद्ध जोश के साथ अग्रसार होने की सलाह दी। एयर कमोडोर (डॉ.) जे.के. साहू, निदेशक-एआईएमटी ने कहा जब उद्यमी अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त होगा। अंतर्राष्ट्रीय परिवेश में एच.ई. रूबेन गौसी, उच्चायुक्त-माल्टा गणराज्य ने भारत में बढ़ते उद्यमिता के रूझान की सराहना  की। सम्मेलन में कॉरपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे डॉ. एस. पी. मिश्रा, पूर्व निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट, वादिम कोटेलनिकोव, संस्थापक और वैश्विक समन्वयक, INNOMPICS,सलाहकार-संयुक्त राष्ट्र, अतुल बिहारी भटनागर, निदेशक, बोर्ड सदस्य-सनमोक्ष; सुश्री गुंजन पहाड़िया, मैनेजिंग पार्टनर- ZeusIP एडवोकेट्स LLP ने उद्यमिता पर अपने विचार व्यक्त किये।

शोधपत्रों को तीन तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया। प्रत्येक ट्रैक शिक्षा जगत के मेधावी दिगज्जो ने मॉडरेट किया ।पहले सत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने में विकास, रचनात्मकता तथा चुनौतियों की भूमिका पर चर्चा की गयी। दूसरे सत्र में आईपीआर निर्माण, आईपीआर जारी करने के लिए सुधार में सरकार की पहल के बारे में और तीसरे तकनीकी सत्र में उद्यमिता के अवसर और चुनौतियां, वैश्विक रुझान, स्पिन-ऑफ प्रक्रियाएं, नैतिक और कानूनी मुद्दे, उद्यमी समुदायों का विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों में आईपीआरएस की भूमिका पर चर्चा की गयी।

अंत में प्रो. रिहान खान सूरी, प्रो. वाइस चांसलर- दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप विश्वविद्यालय, रजनीश सिंह, सिंपली एचआर, अरुण कर, संस्थापक और कार्यकारी निदेशक- Xpertnest (यूके) और गौरव वाधवा, संस्थापक- GAMOOZ (यूके) ने अपने वक्तव्य में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि भविष्य में  अद्वितीय विचार ही प्रगति क मार्ग प्रदर्शित करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>