दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रबूपुरा। करीब 2 महीने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अनुसार करीब 2 महीने पहले एक गांव निवासी महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed