ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव 15 अगस्त को मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को भारत को लम्बे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त हुई थी। आजादी में उन वीरों के अहम योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए चेयरमैन अतुल मंगल जी ने झंडा फहराया। मंगलमय संस्थान में इस महोत्सव में31वीं एनसीसी बालिका बटालियन के सहयोग से वेबिनार ‘‘आजादी की अमृत वर्षा और हम’’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अतुल मंगल ने 31 ने आजादी की शुभकामनाऐं देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि प्रो. राघवेन्द्र स्वामी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाये रखने और सम्मान करने के लिये अपने कर्तव्य का पूर्ण रूप से पालन करना एक महत्वपूर्ण देश हित के लिये कदम बताया। वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए बताया कि हमें कैसे ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। निदेशक अरूण राणा ने उन वीर सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि ये दिन हमारे फ्रीडम फाइटर्स के त्याग तपस्या और बलिदान को याद दिलाता है।
डाॅ0 मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन विषेष नहीं है, बल्कि देष के उन असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्षित करने का जरिया भी है। अंत में कार्यक्रम की संयोजक लेफ्टिनेंट डाॅ0 सीमा पुंडीर ने युवा पीढी को राष्ट्र की सेवा के लिये प्रेरित किया। छब्ब्कैडिट्स ने अपना योगदान देते हुए इस कार्यक्रम की रौनक को बढाने के लिये कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। इस मौके पर संस्थान के डाॅ0 राजकुमार, डाॅ0 श्वेता, डाॅ0 भरत गहलोत, डाॅ0 पोयम, डाॅ0 प्रियंका श्रीवास्तव, रजनीष मिश्रा तथा सभी षिक्षक गण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…